Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा सीएमडी की अगुवाई में रेलवे प्रबंधन के साथ बैठक

सीएमडी की अगुवाई में रेलवे प्रबंधन के साथ बैठक

कोरबा, (खटपट न्यूज)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के शीर्ष अधिकारियों के साथ 25 फ़रवरी को गेवरा हाउस में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, एसईसीआर रेलवे जीएम आलोक कुमार, मेम्बर ट्रेफ़िक मोहंती, पीसीओएम छत्रपाल सिंह, डीआरएम आलोक सहाय सहित अन्य वरीय अधिकारी, एसईसीएल मार्केटिंग एंड सेल्स की टीम, एरिया के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में एसईसीएल द्वारा रेल मोड से कोयले के प्रेषण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीएमडी एसईसीएल ने गेवरा व दीपका मेगा प्रोजेक्ट्स का फ़ील्ड विज़िट भी किया टीम एसईसीएल के कप्तान स्वयं खदान के फ़ेस तक पहुँचे तथा उत्पादन सम्बन्धी गतिविधियों का जायज़ा लिया।

Advertisement Carousel