Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा महाशिवरात्रि : जलाराम मंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन 1...

महाशिवरात्रि : जलाराम मंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन 1 मार्च को

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 1 मार्च को संत श्री जलाराम मंदिर परिसर स्थित भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया जाएगा। समाज के लोगों द्वारा सुबह 7 बजे से अभिषेक पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात 8 बजे से भांग (ठंडाई) प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे से 108 हनुमान चालीसा महापाठ, मंदिर की संध्या आरती के बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की जाएगी। आरती पश्चात फलाहारी भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Advertisement Carousel