
कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत एवं कार्यों की सुगमता के लिए अपने अधिकार विभिन्न अधिकारियों को सौंपे हैं। इस कड़ी में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों हेतु प्रभारी अपर खजांची कुम्हार को आयुक्त ने अपने अधिकार प्रत्यायोजित (डेलिगेट) किए हैं। इसी तरह निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश संबंधी अधिकार आनंद गुप्ता लेखा अधिकारी को सौंपा गया है। राजस्व, संपत्ति कर एवं जलकर शाखा संबंधी अपने अधिकार अधीक्षण अभियंता एमके वर्मा, संपदा शाखा संबंधी अपने अधिकार कार्यपालन अभियंता एके शर्मा को निगमायुक्त ने सौंपे हैं।















