कोरबा (खटपट न्यूज)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरबा जिले से श्रीमती मनोरमा शर्मा को प्रयागराज गंगापार विधानसभा का प्रभारी बनाया गया।

श्रीमती मनोरमा शर्मा द्वारा फूलपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण पटेल के लिए यूपी की बहनों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ फूलपुर विधानसभा प्रयागराज गंगापार में कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल हुईं।
















