एसीबी की कार्यवाही : 50 हजार रिश्वत लेते यातायात प्रभारी साथी सहित गिरफ्तार


रायपुर (खटपट न्यूज)। एसीबी की टीम ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) ज़िले के यातायात प्रभारी विकास नारक और उसके एक साथी भरत
पनिका को बस संचालन के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। यह पहला
मौक़ा है जबकि सूबेदार स्तर के किसी अधिकारी को एसीबी ने पकड़ा हो। एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर वह बगैर वजह चालान कर रहा था।


एसीबी की ओर से पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच कार्यवाही की और योजनाबद्ध तरीके से बस संचालक और सूबेदार के बीच संवाद कराया गया जिसमें 50
हज़ार रुपए में सहमति बन गई जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Carousel