Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा वित्त आयोग की राशि का दुरूपयोग,सीसी रोड के निर्माण पर सवाल

वित्त आयोग की राशि का दुरूपयोग,सीसी रोड के निर्माण पर सवाल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत महोरा के भाठापारा में 15 वें वित्त आयोग की राशि से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सीसी रोड निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराने की बात सामने आ रही है। सीसी रोड निर्माण स्थल में ना तो सूचना पटल लगाया गया है और निर्धारित मापदंड से कम मोटाई का निर्माण किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सीसी रोड में बाईब्रेटर का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक कामगार ने बताया कि निर्माण में आठ तगाडी बालू ,आठ तगाडी गिट्टी और एक तगाडी सीमेंट मिलाया जा रहा है।

इस संबंध में स्थानीय संवाददाता ने जानकारी लेना चाहा तो महोरा सरपंच कुलदीप सिदार वहां से चलते बने। सूत्रों की मानें तो सीसी रोड निर्माण कार्य को सेन्द्रीपाली निवासी पवन पटेल द्वारा ठेके में लेकर कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग रखी है।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel