Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ दर्दनाक हादसा:5 महिलाओं की मौके पर मौत, चालक सहित 5 घायल

दर्दनाक हादसा:5 महिलाओं की मौके पर मौत, चालक सहित 5 घायल

रायपुर (खटपट न्यूज़)। रायपुर- अभनपुर के ग्राम केन्द्री के पास तेज रफ्तार जाइलो वाहन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जाइलो सवार लोगों में से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। प्रारम्भिक सूचनाओं के मुताबिक ये सभी भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाले थे और छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में आयोजित हो रहे पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थे। हादसे में घायल 4 महिलाओं और वाहन ड्रायवर को गंभीर हालत में मेकाहारा रेफर किया गया है। अभनपुर थाना इलाके में हुए हादसे में सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष, रीना दास 75 वर्ष की मौत हुई है। घायलों में भी कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी होते ही मृतक और घायल महिलाओं के परिजन एवं शुभचिंतकों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था। इस हृदय विदारक घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि घायलों के उपचार में किसी भी तरह की कमी ना की जाए।

Advertisement Carousel