Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा तहसीलदारों समेत राजस्व कर्मी कलमबंद हड़ताल पर, कामकाज ठप्प

तहसीलदारों समेत राजस्व कर्मी कलमबंद हड़ताल पर, कामकाज ठप्प

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रायगढ़ जिले के तहसील कार्यालय में घुसकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लिपिक व भृत्य के साथ मारपीट की अप्रिय, अवांछनीय घटना से प्रदेश के शासकीय सेवकों में व्यापक आक्रोष है।
इस घटनाक्रम के विरोध में पूर्व घोषणा अनुसार किसी भी तरह की कार्यवाही अथवा गिरफ्तारी नहीं होने पर आज से कोरबा जिला सहित पूरे प्रदेश के सभी तहसीलदार समेत राजस्व कर्मी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल अनिश्चित काल तक के लिए है। इनके हड़ताल पर चले जाने से राजस्व से संबंधित सभी तरह के कामकाज थम गए हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार ने रायगढ़ में हुई घटना के तुरंत बाद निंदा करते हुए 24 घण्टे में गिरफ्तारी मांग करते हुए रायगढ़ कलेक्टोरेट में रायगढ़ फेडरेशन के संयोजक व तृतीय वर्ग अध्यक्ष कलीमुल्लाह खाॅन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा द्वारा सोामवार को रायगढ़ में होने वाले आंदोलन में प्रतिनिधि के रूप में आंदोलनकारियों का संबल बढ़ाने संजय सिंह संगठन मंत्री, मनीश सिंह ठाकुर, रायपुर संभागीय संयोजक अजय तिवारी, उमेश मुदलियार तृतीय वर्ग महामंत्री रायगढ़ जावेगें। श्री झा ने इधर देर रात्रि कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की रायगढ़ में मैराथन बैठक लेकर समवेत स्वर से सोमवार से पूरे प्रदेश में संघ के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार गिरफ्तारी होने, आरोपियों के लायसेंस निरस्त करने, राजस्व अधिकारियों के लिए पृथक से नियम बनाने, व पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग के लिए कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया था। इसके तहत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कोई नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन संबंधी राजस्व कार्य राजस्व न्यायालय तहसीलदार, नायब तहसीलदार नहीं करेंगे । इसके साथ ही प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के समस्त अधिकारी भी जिसमें प्रदेश के समस्त संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर शामिल है, ने कनिष्ठ राजस्व सेवा संघ के अधिकारियों के आंदोलन का नैतिक समर्थन करने की घोषणा की है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel