Sunday, September 8, 2024
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Homeकोरोनाकेबिनेट की बैठक : प्रदेश में 21 जुलाई से लॉकडाउन का निर्णय,...

केबिनेट की बैठक : प्रदेश में 21 जुलाई से लॉकडाउन का निर्णय, हालातों के आधार पर फैसला कलेक्टरों के हाथ

रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा। कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। लॉकडाउन लगाने से पहले आम जनता को इसकी सूचना देनी होगी। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन 7 दिन से कम का नहीं होगा।हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन कलेक्टरों को दिये गये अधिकार के बाद अब संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि ज्यादा संक्रमित जिलों में ही लॉकडाउन लगाया जायेगा। वहीं ज्यादा नगरीय क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लगाने की स्थिति अभी प्रदेश में बन रही है।

Google search engine
    Google search engine
    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments