Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा छग उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुदीप अग्रवाल पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

छग उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुदीप अग्रवाल पीएचडी की उपाधि से सम्मानित

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं पूर्व उप महाधिवक्ता सुदीप अग्रवाल एलएलएम, एम फिल (लॉ) को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी (विधि) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध ‘छत्तीसगढ़ राज्य में मानव तस्करी – एक विधिक अध्ययन (अनुसूचित जन जाति के विशेष संदर्भ में)Ó निर्देशक प्रो. डॉ. जे.के. पटेल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है।

शोध कार्य का समग्र मूल्यांकन भोपाल तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया जाकर उन्हें पीएचडी (विधि) की डिग्री प्रदान करने की अनुशंसा की गई थी। डॉ. सुदीप अग्रवाल कोरबा निवासी श्रीमती निर्मला अग्रवाल एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. व्ही.के. अग्रवाल एमडी मेडीसीन के पुत्र है। डॉ. सुदीप अग्रवाल दिल्ली में विश्वविद्यालय के छात्र हंै जिन्हें पूर्व में भी विधि के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय राष्ट्रीय योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़, छग उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीआर रामचंद्रन मेनन तथा भारतवर्ष के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति केजी बालकृष्णन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. सुदीप अग्रवाल की उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों व शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Carousel