
कोरबा (खटपट न्यूज)। एसईसीएल गेवरा परियोजना खदान में ओवर बर्डन का काम करने के लिए राजस्थान की कंपनी को काम दिया गया है। क्षेेत्रीय बेरोजगार, ग्रामीणों को योग्यता अनुसार नौकरी प्रदान करने मुरली महंत ने मांग की है।
गेवरा परियोजना के तहत राजस्थान की कंपनी गेवरा खदान में ओवर बर्डन का काम करने आए हैं अैर किसानों की जमीन में अपना कैम्प बना लिया गया है। इनका आज दिनांक तक मुआवजा का भुगतान नहीं हो पाया है एवं गेवरा के आसपास के ग्रामीण बेरोजगारों को राजस्थान की कंपनी क्षेत्रीय ग्रामीणों को नौकरी देने में आनाकानी कर रही है। राजस्थान एवं अन्य प्रांत से कर्मचारी लाकर काम कराया जा रहा है जिस पर क्षेत्रीय बेरोजगारों को काम दिलाने के लिए कांग्रेस इंटक के प्रदेश महासचिव मुरली महंत के द्वारा मांग की गई है कि 100 प्रतिशत में से 90 प्रतिशत क्षेत्रीय ठेका कामगारों को नौकरी दिया जाए एवं बाहरी लोगों को 10 प्रतिशत लिया जाए। क्षेत्रीय कामगारों को राजस्थान की कंपनी के अधिकारियों के द्वारा भर्ती नहीं लिया जाता है तो इंटक कांग्रेस के द्वारा क्षेत्रीय कामगारों को लेकर चरणबद्ध धरना प्रदर्शन व आंदोलन कर चक्काजाम करते हुए ओबी काम बंद किया जाएगा। गेवरा महाप्रबंधक से जल्द से जल्द क्षेत्रीय कामगारों को 1 सप्ताह के अंदर रोजगार उपलब्ध कराने कहा गया अन्यथा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के महासचिव के द्वारा क्षेत्रीय कामगारों को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी व जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
00 सत्या पाल 00(7999281136)















