Monday, March 23, 2026
Home कोरबा पद से हटाए गए 7 रोजगार सहायक, लापरवाही पर हुई कार्यवाही

पद से हटाए गए 7 रोजगार सहायक, लापरवाही पर हुई कार्यवाही


मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले 7 रोजगार सहायकों को पद से पृथक कर दिया गया है। व्यवस्था में कसावट लाने कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने यह कार्यवाही की है।
कोरबा(खटपट न्यूज़)। महात्मा गाँधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्यो में लापरवाही बरतने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के कारण जनपद पंचायत करतला के 07 ग्राम रोजगार सहायकों को पद से पृथक कर दिया गया है .
गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमति रानू साहू द्वारा जिले में शासकीय कार्यों में कसावट लाने के लिए कठोर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अधिकारियो, कर्मचारियों को पूर्व में निर्देशित किया है कि अपने कर्तव्यों, कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से किया जाये,शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला ने प्रतिवेदित किया था कि रंजीत सिंह रोजगार सहायक -ग्राम पंचायत भैसामुड़ा, क्षत्रपाल सिंह वरकरे रोजगार सहायक सलिहाभाटा, श्रीमती चंद्रमणि राठिया रोजगार सहायक बोतली, गोपाल प्रसाद रोजगार सहायक कोटमेर, संतोष कुमार चौहान रोजगार सहायक चैनपुर, भोलाराम कश्यप रोजगार सहायक घाठाद्वारी, अनूप दुबे रोजगार सहायक सरगबुंदियाँ के द्वारा मनरेगा के कार्यो में रूचि नहीं ली जा रही है ,जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही रोजगार सहायक बिना किसी सूचना के जनपद पंचायत में होने वाली समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहते हैं।रोजगार सहायकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने पर मोबाइल बंद कर लिया जाता है। रोजगार सहायकों की लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण उन्हें शोकाज नोटिस भी जारी किये गये थे,उसके बाद भी उनके व्यवहार में परिवर्तन नही आया और न ही अपनी कार्यशैली में सुधार किया गया। इस वजह से उक्त सातों रोजगार सहायकों को 07 फरवरी 202 2 को रोजगार सहायक के पद से पृथक कर दिया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel