Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized सवारियों से भरा वाहन पलटा,20 लोग चोटिल हुए

सवारियों से भरा वाहन पलटा,20 लोग चोटिल हुए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शादी कार्यक्रम में शामिल हो कर वापस लौट रहे 20 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार टाटा एस वाहन पलटने से हादसा हो गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर आछीदादर के आसपास की है। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 सवार लोगो के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को 108 व 112 वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहाँ से विजयनगर अपने घर वापस जा रहे थे तभी मोहनपुर के पास बने पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। रविवार शाम 4.30 बजे मोहनपुर गांव स्थित आछीदादर मोड़ के पास टाटा एस वाहन सीजी 12 एडब्ल्यू 6224 पलटने से हादसा हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायलों को साधारण चोटें आई है। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Advertisement Carousel