Friday, March 27, 2026
Home कोरबा सड़क-रोजगार के लिए सड़क पर उतरे, जीएम गेट में ताला बन्दी की...

सड़क-रोजगार के लिए सड़क पर उतरे, जीएम गेट में ताला बन्दी की तैयारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना प्रभावित गेवरा बस्ती क्षेत्र के लोगों द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन शुरू हो गया है। कबीर चौक पर महिलाएं-पुरुष धरना पर बैठ गए हैं, और जीएम कार्यालय गेट में भी ताला लगाने की तैयारी की जा रही है l
गेवरा बस्ती के पार्षद के नेतृत्व में हो रहे इस आंदोलन को क्षेत्र के व्यापारी आम जनों का समर्थन है। कुसमुंडा क्षेत्र में व्याप्त सड़क, रोजगार इत्यादि की समस्या को लेकर कहीं ना कहीं स्थानीय प्रबंधन उदासीन है l कबीर चौक पर कानून व्यवस्था के लिए कुसमुंडा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद हैं l इस प्रदर्शन की वजह से कुसमुंडा खदान का प्रवेश द्वार पूरी तरह से बंद हो गया हैl
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel