Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा : मैगी में मरी ही नहीं जिंदा इल्लियां भी मिलीं, देखें...

कोरबा : मैगी में मरी ही नहीं जिंदा इल्लियां भी मिलीं, देखें वीडियो

कोरबा(खटपट न्यूज़)। डिब्बाबंद और पैकेजिंग किए हुए सूखे खाद्य पदार्थों को पैकेज करने में अक्सर की जाने वाली लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। एक ऐसा ही मामला मैगी के मामले में सामने आया है। 3 फरवरी को एक किराना दुकान से खरीदे गए 5 रुपये वाले मैगी के पाउच को पकाने के लिए रात के वक्त जब बच्चे ने खोला तो भीतर जाला लगा हुआ और जाले में उलझा मृत कीड़ा(इल्ली) नजर आया।

आज सुबह पूरा पैकेट खोलने पर मृत ही नहीं बल्कि 4-5 जिन्दा इल्लियां घूमती हुई नजर आईं जो मैगी की परतों के अंदर भी थीं। ऐसा भी नहीं था कि खरीदते समय पैकेट कहीं से खुला रहा हो कटा-फटा रहा हो। मैगी का यह पैकेट 3 फरवरी 2021 को खरीदा गया था जिसकी पैकेजिंग तारीख सितंबर 2021 की है और 9 माह उपयोग करने लायक इसकी अवधि दर्ज है। इस बीच खाद्य पदार्थ के खराब होने की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए नामी-गिरामी कंपनी में मैगी जो कि खाद्य सुरक्षा के मानकों को पूरा करती है, लेकिन उसमें इस तरह से खामी सामने आना गंभीर बात है। कोई संदेह नहीं कि मैगी की पैकिंग करते वक्त ही खराब मैगी को पैक कर दिया गया था और अंदर ही अंदर इसमें इल्लियां बढ़ती चली गई।

https://youtu.be/0iIbnie9M_k


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel