Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh मरिचो, तिलैया पंचायत के किसान मजदूरों को मिलने लगा भुगतान

मरिचो, तिलैया पंचायत के किसान मजदूरों को मिलने लगा भुगतान


युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के प्रयास और पहल से इंडियन बैंक तिलैया शाखा में kyc जैसे अन्य सेवा को सुचारू रूप से शुरू किया गया है।
धनबाद(खटपट न्यूज)। विगत कई महीनों से धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड के बरवाअड्डा क्षेत्र के मरिचो पंचायत, तिलैया पंचायत के किसानों, मजदूर खाताधारियों को इंडियन बैंक तिलैया शाखा में KYC जैसे सुविधाएं नहीं रहने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि का भुगतान,जमा निकासी नहीं हो रहा था।

किसानों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मरिचो के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के द्वारा त्वरित संज्ञान में लेकर धनबाद जिले के अग्रणी बैंक पदाधिकारियों,LDM,DDM और इंडियन बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया गया। इसके बाद दिक्कतों को दूर कर मरिचो पंचायत के रघू कोल जैसे अन्य किसानों व मजदूरों को भुगतान भी शुरू हुआ और इंडियन बैंक तिलैया शाखा में अन्य सेवाएं भी सुचारु रूप बहाल हुई है। मरिचो व तिलैया पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण, किसानों, मजदूरों में हर्ष व्याप्त है। मरिचो पंचायत के आदिवासी समाज के डिग्री के मांझी हड़ाम, नुनूलाल मांझी, रघू कोल, सोनाराम मांझी, रुटन कोल,सोमर कोल आदि किसान मजदूरों के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो को बहुत धन्यवाद दिया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel