Friday, March 27, 2026
Home कोरबा रेलवे जीएम आ रहे, संघर्ष समिति की बैठक आज

रेलवे जीएम आ रहे, संघर्ष समिति की बैठक आज

जीएम आलोक कुमार


कोरबा (खटपट न्यूज)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जीएम आलोक कुमार का कोरबा प्रवास 4 फरवरी को तय हो गया है। आलोक कुमार के प्रवास लेकर रेल संघर्ष समिति भी सक्रिय हो गई है। यात्रियों के हित में की जाने वाली मांगों को लेकर समिति का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलेगा। समिति के प्रमुख रामकिशन अग्रवाल ने बताया कि किन मांगों व मुद्दों को लेकर जीएम से चर्चा की जाएगी व ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसकी रणनीति बनाने के लिए 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे आईडीबीआई बैंक के समीप तुलसी भवन, टीपीनगर में बैठक रखी गई है। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ शहर के लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपना सुझाव दे सकते हैं। श्री अग्रवाल सहित समिति के लोगों ने शहर व जिले के प्रबुद्धजनों से आग्रह किया है कि वे रेल सुविधाओं से संबंधित अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष समिति के प्रयासों में अपनी सहभागिता जरूर प्रदान करें। बता दें कि कोरबा में यात्री सुविधाओं की मांग एवं विभिन्न रूट के लिए यात्री ट्रेन चलाने के संबंध में रेल संघर्ष समिति मजबूती से डटी हुई है। समय-समय पर रेलवे के अधिकारियों के प्रवास के दौरान मांगों पर ध्यानाकर्षण कराने के साथ ही उनसे मुलाकात भी की जाती रही है। रामकिशन अग्रवाल ने कहा है कि एकजुट होकर मजबूती के साथ सभी को आवाज उठानी होगी, और इसकी अपेक्षा वे शहर व जिलावासियों से करते हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel