कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर कोरबा जिले में बंद किए गए स्कूलों को फिर से प्रारंभ करने का निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने विभिन्न निर्देशों का पालन करते हुए आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगाने का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार केवल 8वी की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रधानपाठक द्वारा शाला विकास समिति या जनभागीदारी समिति ली जाएगी। प्रधानपाठक शाला विकास समिति और जनभागीदारी समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में सहमति लेगेंगे। यदि बैठक में कक्षाओं के संचालन की सहमति नहीं बन पाती है तो , ऐसी स्थिति में ऑनलाईन कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टोरेट से जारी किए गए आदेश के अनुसार कक्षाएं लगाने के पहले कमरों को अच्छी से सेनेटाइज किया जाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी खांसी बुखार हो तो उसे कक्षा मंे नहीं बैठाया जाएगा। सभी स्कूलांे में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी कोविड संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
















