Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ खुलासा:महंगा गुटखा सस्ते में पाने डेढ़ लाख में लुटवाया था ट्रक,6 आरोपी...

खुलासा:महंगा गुटखा सस्ते में पाने डेढ़ लाख में लुटवाया था ट्रक,6 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर (खटपट न्यूज़)। 24 जनवरी को राजश्री गुटखे से भरे हुए ट्रक के लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महंगे गुटखे को सस्ते में पाने के लालच में डीलर ने लुटेरों से गुटखे से भरा हुआ ट्रक लुटवाया था। पुलिस ने पूरा गुटखा समेत 25 लाख का माल बरामद कर 6 आरोपियो की गिरफ्तारी की हैं।
ज्ञात हो कि 24 जनवरी की सुबह बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित राजश्री गुटखे की फैक्ट्री से 407 वाहन में माल लाद कर चालक कोरबा में डिलवरी देने जा रहा था। जब गाड़ी तोरवा थाना क्षेत्र के धुमा पहुँची थी तभी नीली बत्ती में सवार वाहन में 5 युवक पहुँचे और ओवरटेक कर के 407 को रोक लिया। और ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए अपने साथ उसे भर कर ले गए।इसके साथ ही लुटेरों का एक साथी अपने साथ 407 चला कर ले गया। ड्राइवर को लुटेरे रायपुर हाइवे में छोड़ कर फरार हो गए। ड्राइवर ने इसकी सूचना तोरवा थाना में पहुँच कर दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। एसएसपी ने घेरा बन्दी कर आरोपियो को पकड़ने के निर्देश दिए। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस के दबाव के कारण लुटेरों ने मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर से लगे बोरसी के पास ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। पर जाने से पहले दूसरे वाहन में माल लाद कर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी हुई थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि लुटे गए माल को लिंगियाडीह निवासी राकेश मौर्य ने खरीदा हैं।
0 डेढ़ लाख दे कर आपराधिक रिकार्ड वालों से करवाई थी लूट…
पुलिस ने पवन मौर्य को गिरफ्तार कर जब गुटखे को बरामद किया तब सारी कहानी सामने आ गयी। लिंगियाडीह निवासी पवन मौर्य जनरल स्टोर का संचालक हैं। उसने गुटखे में होने वाले प्रॉफिट औऱ जल्द से जल्द माल खपत होने के चलते लूट के पूर्व आरोपियो के साथ गुटके से भरे ट्रक को लूटने की योजना बनाई थी। तारबहार थाना क्षेत्र में मिट्टी तेल चोरी व लूट की घटना में शामिल 5 आरोपियो को उसने डेढ़ लाख में ट्रक लूटने का ठेका दिया था।
खरीदार को गिरफ्तार कर माल जब्ती के बाद लुटेरों की तलाश में तोरवा थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार, चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक लगे हुए थे। इसी बीच उनके टीम के सदस्य गोविंद शर्मा व संजीव जांगड़े को अपने मुखबिरों से सूचना मिली कि खरसिया में लूट के 5 आरोपी छुपे हुए हैं। जिसके बाद उनकी टीम ने खरसिया से 5 लुटेरो को भी गिरफ्तार कर लिया।

0 गिरफ्तार आरोपी:-
1-पवन मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 32 वर्ष निवासी लिंगियाडीह (खरीददार)
2- मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 32 वर्ष सिरगिट्टी
3-शेख साहिल पिता शेख समीर उम्र 30 साल लिंगियाडीह
4- राकेश नायडू पिता कृष्णा राव नायडू उम्र 31 वर्ष टिकरापारा उम्र
5- राघव सोनी पिता श्री राम स्वरूप सोनी उम्र 35 वर्ष अटल आवास सरकण्डा
0 प्रकरण में लूट के सामान की बरामदगी:-
1- सफेद रंग की महिंद्रा केयूवी-100 कार
2-6 नग मोबाईल फोन
3- सफेद रंग की स्वराज माजदा
4- स्लेटी रंग की टाटा 407
5-राजश्री गुटखा 140 पैकेट बड़ा एवम 35 बोरी तम्बाखू कीमत 25 लाख
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel