Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सत्या जायसवाल ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने

सत्या जायसवाल ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल की अनुशंसा पर सत्या जायसवाल (सत्यप्रकाश) को कोरबा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। सत्या जायसवाल ने बताया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन एक टीम है जो पत्रकारों के हित के लिए काम करती आ रही है। यह संस्था पूरे विश्व में संचालित है। कोरबा जिले में जल्द ही सदस्यता प्रदान कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। श्री जायसवाल ने विश्वास दिलाया गया कि यह संस्था अपने सदस्य पत्रकारों के हक के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उनकी इस नियुक्ति पर शुभचिंतकों व पत्रकार साथियों ने बधाई दी है। बता दें कि सत्या जायसवाल कोरबा के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel