Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा:ONC बार का लायसेंस निरस्त करें,वरना करेंगे मौन धरना

कोरबा:ONC बार का लायसेंस निरस्त करें,वरना करेंगे मौन धरना

पाल्म मॉल में संचालित ओएनसी पब का लायसेंस निरस्त करने की मांग कर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा है कि 29 जनवरी तक लायसेंस निरस्त न होने की दशा में 30 जनवरी को पाल्म मॉल के सामने मौन धरना किया जाएगा।
मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा शांत जिला के रूप में जाना जाता है परंतु जबसे ओएनसी बार का संचालन किया जा रहा है तबसे माहौल खराब होता जा रहा है। नाबालिकों का शराब पीना, मारपीट, गुंडागर्दी आम बात हो गई है। जिलाधीश से निवेदन किया गया है कि तत्काल प्रभाव से ओएनसी बार के लाइसेंस को निरस्त किया जाए। 5 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने की दशा में 30 जनवरी को मौन धरना किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव लखन पात्रे, दीपक दास महन्त, जिला सचिव शब्बीर खान, कमल किशोर चंद्रा, प्रशांत मिश्रा, जिला संयोजक मितेश यादव, बंटीऔर अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel