जनहित के लिए सरकारी खर्च पर कराए जाने वाले निर्माण कार्य को चोरों के द्वारा बाधित कर दिया गया है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम रेकी-रतीजा बाइपास मार्ग में पुल का निर्माण रायपुर कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। 19 से 20 जनवरी के मध्य पुल निर्माण में चाइनेश नंबर 2300 के पिल्लर से 32 एमएम का 12 नग रॉड रिंग एवं 8 नग सेटरिंग प्लेट कुल कीमत 25 हजार की चोरी कर ली गई। चोरी के कारण पुल निर्माण के कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। ठेका कंपनी के मैनेजर चितरंजन लाला ने बताया कि चोरी की घटनाओं के कारण निर्माण स्थल में कोई चौकीदार भी काम करने को तैयार नहीं हो रहा है। बहरहाल चितरंजन की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 379 भादवि का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















