कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सहयोग दिए जाने की कड़ी में शनिवार को जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने अपनी सहभागिता दी।

संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को मास्क बांटे, पम्पलेट वितरित किए। संस्था के सदस्यों ने पुराना शहर, पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में भ्रमण कर वहॉं से गुजरने वाले बिना मास्क पहने लोगों के साथ-साथ दुकानदारों, फल-सब्जी ठेला संचालकों, आटो रिक्शा चालकों व अन्य लोगों को मास्क पहनाया। इस अवसर पर निगम के जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, विवेक रिछारिया, अश्वनी दास, जेसीआई के पदाधिकारी राज अग्रवाल, सजन अग्रवाल, मनोज केडिया, बजरंग केडिया, संजय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, अभय अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















