Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा: SDM खलखो हटाये गए,हुआ आदेश

कोरबा: SDM खलखो हटाये गए,हुआ आदेश

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा अनुविभाग के एसडीएम अरुण कुमार खलखो को हटा कर उन्हें मुख्यालय लाया गया है। उनके स्थान पर नए एसडीएम कौशल प्रसाद होंगे। यह कार्रवाई कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक तौर पर की गई है लेकिन क्षेत्र में चर्चा है कि पिछले दिनों पसान के पटवारी दामोदर प्रसाद तिवारी के खिलाफ एक शिकायत पर की गई त्वरित जांच और निलंबन की कार्यवाही तथा इसे लेकर हुए विरोध के बाद बने शिकवा-शिकायतों के हालातों के मद्देनजर श्री खलखो को वहां से हटाया गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel