Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा: रामचंद्र यादव का निधन

कोरबा: रामचंद्र यादव का निधन


कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं नागरिक रामचंद्र यादव का लगभग 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक दुखद निधन हो गया। गुरुवार देर रात उन्हें एकाएक सीने में दर्द की शिकायत हुई तब आनन-फानन में परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सांस उखड़ चुकी थी। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र तीरथ यादव, मुकेश यादव, दो पुत्रियों एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। आज उनकी अंतिम यात्रा दर्री रोड स्थित निवास से निकाली गई एवं मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजन सहित ईष्टजन व नगरजन उपस्थित रहे जिन्होंने शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने व मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। स्व. रामचंद्र यादव वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव के रिश्ते में बड़े भाई एवं युवा नेता नितिन यादव के बड़े पिता थे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel