Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा जेआरसी बलगी के आलोक बने सचिव

जेआरसी बलगी के आलोक बने सचिव

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल के बलगी परियोजना क्षेत्र के जूनियर रिक्रिएशन क्लब जेआरसी के आलोक पवार सचिव चुने गए हंै। बुधवार को बलगी खान प्रबंधक, सुराकछार के सबएरिया मैनेजर, जेआरसी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें आलोक पवार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक पवार बीएमएस बलगी शाखा के सचिव भी हैं और अब इन्हें जेआरसी क्लब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक पवार को सचिव चुने जाने पर सहकर्मियों एवं अधिकारियों ने बधाई दी है। श्री पवार ने कहा है कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे क्लब के हित में पूरी इच्छाशक्ति के साथ निर्वहन करेंगे।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel