Friday, October 18, 2024
Homeदेश-विदेशकोरोना को मात देने बड़े पैमाने पर मास्क व सेनेटाइजर तैयार करने...

कोरोना को मात देने बड़े पैमाने पर मास्क व सेनेटाइजर तैयार करने में जुटी हैं ये कोरोना वारियर्स

भोपाल। कोरोना को मात देने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क व सेनेटाइजर तैयार किया जा रहा है। अशोकनगर में आजीविका मिशन के 19 स्व-सहायता समूह की महिलाएँ मास्क और 2 समूह की महिलाएं दिन-रात साबुन बनाने में जुटीं हुई हैं। इनके बनाए कॉटन मास्क रि-यूजेबल हैं। आमजन को यह 10 रुपये प्रति नग मूल्य पर उलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही 100 ग्राम वाले साबुन की कीमत 20 रुपये और 50 ग्राम वाले साबुन की कीमत 10 रुपये प्रति नग निर्धारित की गई है। जिले में अब तक इन समूहों की महिलाओं ने लोगों को करीब 46 हजार मास्क और 2500 साबुन उपलब्ध कराए हैं। जनपद पंचायत, महिला-बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों को मास्क की पूर्ति की गई है। ग्रामीणों को भी यह मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।
जिला मण्डला में आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस विभाग को 1500 मास्क उपलब्ध कराये हैं। इसके साथ ही 2000 से अधिक मास्क का निर्माण कर इनका वितरण जिले के विकासखण्डों में किया जा रहा हैं। होशंगाबाद जिले में इन समूह की महिलाएँ सेनिटाइजर एवं मास्क तैयार कर रही हैं। इन्होंने अब तक 78 हजार मास्क और 1200 लीटर सेनिटाइजर तैयार कर आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी महकमों के साथ जन-सामान्य को भी उपलब्ध कराये जा रहे है।
अनूपपुर जिले में नवांकुर संस्था द्वारा मास्क तैयार किया जा रहा है। जन-अभियान परिषद के सदस्यों के माध्यम से 1500 मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया है। परिषद के सदस्य बीमारी से बचाव के लिए ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दीवार लेखन से भी जन-सामान्य को जागरूक किया जा रहा है।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments