Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा तहसीलदार ने मारा थप्पड़,हंगामा बढ़ा तो सरेआम माफी मांगी

तहसीलदार ने मारा थप्पड़,हंगामा बढ़ा तो सरेआम माफी मांगी

कोरबा(खटपट न्यूज़) जैसे-जैसे करोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सख्ती भी बढ़ाई जा रही है। सख्ती से नियम पालन करवाने के चक्कर मे वाद-विवाद भी बढ़ने लगा है, दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है।
ऐसे ही घटनाक्रम में दीपका में माहौल गर्म रहा। यहां नायब तहसीलदार व्ही के श्रीवास्तव ने मास्क के विवाद में एक दुकानदार के यहां गए युवक को थप्पड़ मार दिया। मोहल्ले एवं आसपास के दुकानदारों ने यह पता चलते ही हंगामा कर इस रवैये को अनुचित बताया। हालात ऐसे बने कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। लोगों की एक ही मांग थी कि तहसीलदार माफी मांगें। बात बढ़ती देख कर आखिरकार तहसीलदार वहां पहुंचे और व्यापारी युवक से हाथ जोड़कर सरेआम माफी मांगी।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel