रायपुर,(खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना के पेरूर के पास वाहन दुर्घटना में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस वाहन में मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बीजापुर से तेलंगाना के लिए जा रहे थे। श्री बघेल ने मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बीजापुर को इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण,...
रायपुर। ग्राम तूता में अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना...













