Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा युकांध्यक्ष ने कहा-बन्द हो ONC वरना आन्दोलन..

कोरबा युकांध्यक्ष ने कहा-बन्द हो ONC वरना आन्दोलन..

कोरबा का माहौल ONC बार के कारण बिगड़ रहा है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने की जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोरबा (खटपट न्यूज़)। पाम माल में संचालित ओएनसी पब के संचालन को रद्द करने की मांग कर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।


ONC मामले में जिला अध्यक्ष ने बताया कि कोरबा जिला का वातावरण शांत व सौहार्द पूर्ण है परंतु जबसे पाम माल में ओएनसी पब का संचालन प्रारम्भ हुआ है तब मारपीट गुंडागर्दी प्रति दिन की कहानी बन गई है। मॉल जैसे जगह पर लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने जाते हैं परंतु शराबियों के द्वारा गाली गलौच, मार पीट की हरकतों के कारण माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। साथ ही साथ ओएनसी में नाबालिग लड़के-लड़कियों को भी प्रवेश दिया जाता है। कुल मिलाकर ओएनसी के द्वारा सारे नियम कायदों को धत्ता बताते हुए संचालन किया जा रहा है । कोरबा जिले के शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलने का काम ओएनसी बार कर रहा है उसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही नही की जा रही है। ONC पब को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की साथ ही कहा गया है किमांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel