Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा: युवती को गोली मारी, देर रात घटना से सनसनी, जिले में...

कोरबा: युवती को गोली मारी, देर रात घटना से सनसनी, जिले में नाकाबंदी….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नए साल की पूर्व रात्रि सनसनीखेज घटनाक्रम में दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक युवती को बाइक सवार दो लोगों में से एक ने गोली मार दी। इसके साथ ही दोनों सवार फरार हो गए। झाबर निवासी विवाहिता युवती सरोजनी बाई 25 वर्ष के साथ यह घटना देर रात करीब 11:15 बजे हुई है। उसे दाहिने कनपटी पर गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उसे घर मे घुसकर गोली मारी गयी जो कनपटी में लगी। युवती को प्राथमिक उपचार बाद कोरबा रिफर किया गया है। दीपका में हुए वारदात की सूचना मिलते ही टीआई अविनाश सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए तलाश जारी रखी है। कंट्रोल रूम के जरिये सूचना प्रसारित कर पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। नव वर्ष की पूर्व रात्रि कानून व्यवस्था के लिए सतर्क पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नाकेबंदी करने में विलंब नहीं हुआ। आरोपियों की तलाश जारी है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे शहर के बड़े निजी अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है।

अस्पताल आए पति के बताए अनुसार घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। घर में घुसे इन दोनों युवकों के संबंध में सरोजिनी ने पति को फोन पर जानकारी दी थी जो दौड़ा भागा जब तक घर पहुंचा तब तक गोली मारकर अज्ञात लोग भाग चुके थे। हमलावरों ने चेहरे को बांध रखा था इसलिए उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस को उक्त युवती के होश में आने का इंतजार है ताकि उसके साथ हुए घटनाक्रम का पता चल सके। बहरहाल युवती के पति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एवं आरोपियों के भागने की संभावित दिशा में पड़ताल की जा रही है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel