कोरबा(खटपट न्यूज़)। कुसमुण्डा माइंस में कार्यरत डम्फर आपरेटर मोहम्मद जावेद पिता मोहम्मद हनीफ के साथ कोयला दलालों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही किए जाने बावत निर्देश थाना प्रभारी कुसमुंडा को दिए गए हैं। साथ ही अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नही होने के कारणों के संबंध में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक दर्री को निर्देश दिए गए हैं। देखना है कि इस मामले में जांच और कार्यवाही कब तक पूरी हो पाएगी। बता दें कि दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह द्वारा दीपका थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय यादव के प्रकरण की भी जांच की जा रही थी जिसमे संजय यादव पर दीपका निवासी रविंद्र सिंह ने मजिस्ट्रेट के नाम पर 14 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएसपी के मुताबिक जांच पूरी हो गयी है पर तथ्यों का खुलासा और कार्यवाही अब तक लंबित ही है। कहीं खदान मामले की जांच का भी यही हश्र न हो जाय?
00 सत्या पाल 00(7999281136)