Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा:पत्रकार पर पिल पड़े भाजपा पार्षद और दो दर्जन सहयोगी, मरा समझकर...

कोरबा:पत्रकार पर पिल पड़े भाजपा पार्षद और दो दर्जन सहयोगी, मरा समझकर फेंक भागे, हुई FIR

कोरबा(खटपट न्यूज़)। थाना से रिपोर्टिंग कर निकले कार सवार पत्रकार और उसके साथी पर वार्ड 48 के भाजपा पार्षद विजय साहू और दो दर्जन सहयोगी पिल पड़े। ….भैया देख लेंगे…जान से मार डालो की भी आवाज सुनाई देती रही जिसे पीड़ितों ने सुना।
दर्री थाना अंतर्गत हुए घटनाक्रम में बांकीमोंगरा निवासी पत्रकार फिरत पटेल ने एफआईआर दर्ज करा दिया है। फिरत पटेल ने एफआईआर में कहा है कि दिनांक 28.12.2021 को शाम 05.00 बजे थाना दर्री समाचार कवरेज के संबंध में आया था। कवरेज के बाद वापस अपने घर जा रहा था तभी थाना गेट से बाहर निकला ही था कि कुछ लोग पीछा किये तो वह और उसका साथी राजेश राजपूत घबरा गये और डर कर वापस दर्री डेम की ओर भागने लगे। इसी दौरान दर्री डेम के पास मेरी फिरत की कार क्र0 CG 12 BE 5717 को व्होवर टेक कर कार को लगभग 10-12 मोटर सायकल में करीब 20-25 लोग आकर रोक लिये और बिना पूछताछ किये दोनो को कार से बाहर निकालकर एक राय होकर लाठी, डण्डा एवं रॉड से लैस होकर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए ताबडतोड हमला कर मारपीट करने लगे। समझाने का प्रयास पर भी बात किसी ने नहीं सुनी और फिरत को मरा हुआ समझकर डेम के नीचे फेंक दिये। इस दौरान उसके सोने का चैन व सोने का लकेट एवं वीवो कंपनी का मोबाईल कही गायब हो गया। डेम में गिरने के बाद थोडी देर में होश आने पर जैसे तैसे डेम से चढकर सडक पर पहुंचा। वहां से फिरत एवं साथी को जिला अस्पताल कोरबा ले जाया गया। मारपीट करने वालो में प्रमुख रूप से दर्री क्षेत्रांर्तगत सुमेधा वार्ड 48 का पार्षद विजय साहू, राजा केशरवानी, भोण्डो, दूर्गा प्रसाद यादव, संजय राव, खुररी, श्याम ध्रुव, आर्यन गोस्वामी एवं अन्य 20-25 लोग शामिल थे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel