Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा रोटरी क्लब ने किया कंबल का वितरण

रोटरी क्लब ने किया कंबल का वितरण

कोरबा (खटपट न्यूज) । रोटरी इंटरनेशनल की कोरबा शाखा रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा विगत कई दिनों से शहर में कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पिछले सप्ताह जिला चिकित्सालय में 50 कंबल का वितरण किया गया। इसके पश्चात प्रतिदिन शहर के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र में, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में कंबल का वितरण किया जा रहा है इस कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य अपना तन मन धन से सहयोग कर रहे।

Advertisement Carousel