Thursday, May 28, 2026
Home रायपुर मुख्यमंत्री धमतरी के डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला...

मुख्यमंत्री धमतरी के डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल डोंगेश्वर धाम पहुँचे
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल डोंगेश्वर धाम पहुँचे
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
 डोंगेश्वर धाम देवपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
 धमतरी जिले के  डोंगेश्वर धाम देवपुर
कबीर सत्संग मेला
 युवोदय कार्यक्रम

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के  डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहाँ सत्संग भवन सह ध्यान कक्ष, मनन वाटिका का भूमिपूजन और सदगुरु अभिलाष साहेब वाचनालय का लोकार्पण किया।  इस मौके पर संत निष्ठा साहेब बाराबंकी, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन,  दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, नान के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, नगर निगम के महापौर श्री विजय देवांगन, श्री शरद लोहाना, पूर्व विधायक श्री गुरुमुख सिंह  होरा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री निशु चंद्राकर, संतगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement Carousel