Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जानलेवा चोरी..ऐसे हवा में लटक गया चोर और हो गई मौत

जानलेवा चोरी..ऐसे हवा में लटक गया चोर और हो गई मौत

एक चोर के लिए उसका पेशा ही जानलेवा हो गया। वह चोरी तो नहीं कर सका पर प्रयास में अपनी जान गंवा बैठा।

दुर्ग(खटपट न्यूज़)। गंजपारा स्थित ऑटो पार्टस के गोदाम में शटर के ऊपर से सेंध मारकर चोरी करने अंदर घुसने की कोशिश में युवक मुकेश की गर्दन फंस गई। इस वजह से वह न तो दुकान के अंदर जा पाया और न बाहर निकल पाया। गर्दन फंसने की वजह से उसकी पूरी बॉडी दुकान के बाहरी हिस्से में लटक गई और युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह गोदाम संचालक जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शटर से नीचे उतारा और पीएम कराया। पुलिस के मुताबिक दो बार मुकेश प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल जा चुका है। इस वजह से शंका है कि वह चोरी करने के इरादे से अंदर घुस रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 20 वर्षीय मुकेश ठाकुर निवासी गंजपारा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गंजपारा इलाके में नेहरु नगर निवासी सुखवंत सिंह का ऑटो पार्टस का गोदाम है। जांच में पता चला है कि शुक्रवार रात गोदाम मालिक ताला लगाकर घर चला गया था। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे वह पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक गोदाम के शटर के उपरी हिस्से में लोहे की रॉड की जालियां लगी हुई हैं। शटर के उपरी भाग को तोड़ने के बाद मुकेश अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था कि इस प्रयास में उसकी जान चली गई।

Advertisement Carousel