
कोरबा(खटपट न्यूज़)। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद राशि का भुगतान पाने के लिए किसान भटक रहे हैं। इन्हें धान बेचने के 14 दिन बाद भी राशि अप्राप्त है। ये लोग चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
मामला आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिकनीपाली के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र लबेद का है। उपार्जन केन्द्र लबेद में 10 दिसंबर 2021 को 15 किसानों ने अपना धान बेचा लेकिन इसकी राशि उन्हें आज तक अप्राप्त है। कुल 656 क्विंटल धान की बिक्री में ऋण विरूद्ध वसूली उपरांत शुद्ध भुगतान की राशि 11 लाख 81 हजार 724 रुपए 58 पैसे का भुगतान होना है। रिकार्ड में भुगतान अशेष है किंतु किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। किसान जगदीश प्रसाद, गनपत राम, चम्पा बाई, दुकालूराम, देव सिंह, दानीराम, फूल बाई, देव सिंह, रामरतन, रामनारायण, रोहितलाल पटेल, श्यामलाल, सुुकला बाई, सुखसिंह मंझवार, हेमलाल को अपनी राशि का इंतजार है। दूसरी ओर 10 दिसंबर के पहले और बाद में धान बेचने वाले सभी किसानों की राशि उन्हें मिल रही है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















