Friday, March 27, 2026
Home कोरबा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू...

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू आज कोरबा प्रवास पर

  • साहू समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल
    कोरबा (खटपट न्यूज)।लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल 25 दिसंबर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा श्री थानेश्वर साहू भी कोरबा प्रवास पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री एवं अध्यक्ष कोरबा शहर के टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे साहू समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू का हेलिकॉप्टर द्वारा सुबह साढ़े 10 बजे कोरबा शहर आगमन होगा। श्री साहू पंचवटी गेस्ट हाउस में आम जनता से भेंट तथा लोक निर्माण विभाग एवं गृह विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात मंत्री श्री साहू सुबह 11 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मंत्री श्री साहू दोपहर साढ़े 12 बजे सीएसईबी ग्राउंड हैलिपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisement Carousel