Tuesday, August 25, 2026
Home कोरबा मवेशी को बचाने के चक्कर में युवक चोटिल

मवेशी को बचाने के चक्कर में युवक चोटिल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। उरगा-हाटी मार्ग पर कुदमुरा बस स्टैंड के पास एक युवक मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर चोटिल हो गया है। मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर पर गम्भीर चोट लगी है। यह हादसा रात्रि लगभग 8 बजे का है। धर्मसेना प्रमुख सन्तोष कुमार मिश्रा और बैजू अग्रवाल को घटना की जानकारी मिली तो घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। बताया जा रहा है घायल युवक की पहचान मुनुन्द निवासी डमरुधर के रूप में की गई है। वह ग्राम तौलीपाली में किसी रिश्तेदार के यहाँ गया हुआ था। घर लौटते समय कुदमुरा बस स्टैंड मार्ग में सड़क पर ख़ड़े मवेशियों को बचाते-बचाते खुद घायल हो गया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel