Friday, May 8, 2026
Home कोरबा कोरबा:दिनदहाड़े 5 लाख की लूट से मची सनसनी

कोरबा:दिनदहाड़े 5 लाख की लूट से मची सनसनी

लूट का शिकार चमन

कोरबा(खटपट न्यूज)। बैंक से पैसा निकाल कर लौट रहे एक कर्मचारी से 5 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट दिनदहाड़े कर ली गई। आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक जेके टायर के संचालक विनोद अग्रवाल का कर्मचारी चमन कुमार पात्रे बांकी मोंगरा क्षेत्र के गजरा स्थित एसबीआई बैंक से आज सुबह करीब 10:30 बजे 5 लाख रुपये आहरित कर दीपका में काम निपटा कर कोरबा की ओर आ रहा था। चाकाबुड़ा गांव के पास मुख्य मार्ग में पीछे की तरफ से आकर उसकी आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel