Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा 4 साल से निर्मित पीडीएस भवन उपयोगहीन,बीच सड़क ट्रक देती है दिक्कत

4 साल से निर्मित पीडीएस भवन उपयोगहीन,बीच सड़क ट्रक देती है दिक्कत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धतूरा में पीडीएस भवन का निर्माण सन 2017-18 में हो गया है। 3 से 4 साल बीत जाने के बावजूद उस पीडीएस भवन में चावल का वितरण नहीं किया जा रहा है। जब भी चावल आबंटन के लिए ट्रक वाहन इस पीडीएस में आता है तो बोरा उतारने के लिए बीच सड़क में ट्रक को खड़ा कर दिया जाता है।

संकरी सड़क होने के कारण ट्रक खड़े हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। रास्ता छोटा होने की वजह से दो गाड़ी खड़ी नहीं हो पाती है। यह सब कुछ जानते और देखते हुए भी सोसायटी संचालक के द्वारा चावल वाले ट्रक वाहन को बीच सड़क में खड़ा करने की अनुमति दे दी जाती है। इससे परेशान ग्रामीणों ने माँग की है कि नवनिर्मित पीडीएस भवन में वितरण कार्य का संचालन कराया जाय। गांव की संकरी सड़क पर ट्रक को न खड़ा कराया जाय ताकि आवागमन सुगम हो सके।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)
Advertisement Carousel