Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा पत्नी से अवैध संबंध का वीडियो दिखाया, बहन से रेप करने की...

पत्नी से अवैध संबंध का वीडियो दिखाया, बहन से रेप करने की दी धमकी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर इसका वीडियो दिखाते हुए संबंधित के घर में घुसकर उसके बहन से रेप करने की धमकी सरेआम दी गई। मामला बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगामार पुलिस चौकी के ग्राम बुंदेली का है। यहां के एक निवासी के लोक सेवा संबंधित संस्थान में घुसकर 17 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम बनखेता निवासी विकास सोनी ने गाली गलौज किया। विकास ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए इसका वीडियो दिखाया। युवक ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर रेप करने की धमकी दी और जान से मारने के लिए भी धमकाया। रजगामार पुलिस ने आरोपी विकास के विरुद्ध धारा 294, 506 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel