Sunday, September 8, 2024
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Homeरायपुरकवर्धा में भाजपा को अकबर ने दिया झटका.

कवर्धा में भाजपा को अकबर ने दिया झटका.

रायपुर। लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामफल कौशिक ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लया है। रामफल ने वनमंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली है। रामफल ने कांग्रेस प्रवेश के बाद कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वनमंत्री मोहम्मद अकबर के कामकाज से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने का फैसला किया। कांग्रेस प्रवेश करने के लिए उन्होंने बकायदा मोहम्मद अकबर से आने का अनुरोध किया जिसे अकबर ने मान लिया और उन्हें प्रवेश दिलाने के लिए कवर्धा आ गए।

माना जा रहा है कि ये भाजपा के लिए झटका है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के क्षेत्र में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी की स्थिति ज़मीन स्तर पर मज़बूत होगी। कवर्धा क्षेत्र में करीब 56 गांव ऐसे हैं, जहां लोधी समाज के वोटरों का वर्चस्व है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कवर्धा नीलकंठ चंद्रवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैया अग्रवाल, ऋषि शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा कलीम खान, महेंद्र कौशिक, राजा द्विवेदी, अशोक सिंह, गब्बर खान, मनहरन श्रीवास इत्यादि उपस्थित थे।

Google search engine
    Google search engine
    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments