Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा लाल मैदान तैयार, केपीएल का छाएगा रोमांच, सेशन-2 में 8 टीमों के...

लाल मैदान तैयार, केपीएल का छाएगा रोमांच, सेशन-2 में 8 टीमों के मध्य मुकाबला…शुभारम्भ कल

कोरबा-जमनीपाली (खटपट न्यूज़)। आईपीएल की तर्ज पर कोरबा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रारंभ कोरबा प्रीमियर लीग केपीएल सेशन-2 का शुभारंभ 12 दिसंबर को शाम 5.30 बजे होने जा रहा है। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (आईपीएस) के द्वारा एसटीपीएम कालोनी स्थित लाल मैदान में स्पर्धा का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड कोरबा पश्चिम के ईडी आरके श्रीवास, चीफ इंजीनियर एसके कटियार, एनटीपीसी कोरबा के ईडी बिश्वरूप बसु एवं जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे उपस्थित रहेंगे। कोरबा क्रिकेट संघ द्वारा केपीएल के आयोजन का यह दूसरा वर्ष है जिसमें क्रिकेट प्रेमियों ने अपना उत्साह दिखाया है। केपीएल के खास सहयोगी अजय राय ने बताया कि स्पर्धा में कुल 8 टीम शामिल होंगी। सर्वमंगला लायंस, कोरबा किलर, महालक्ष्मी टाईगर, शाईनी सुपर स्टार, ब्लैक पैंथर, किंग्स ऑफ किंग्स फोक, रायल स्ट्राईकर व गोल्डन ईगल के द्वारा केपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए मशक्कत की जाएगी। स्पर्धा का उद्घाटन अवसर पर सद्भावना मैच प्रेस 11 विरुद्ध सीएसईबी अभियंता व ऑनर्स टीम-11 के मध्य खेला जाएगा। केपीएल को लेकर क्रिकेट प्रेमियों सहित आयोजकों में खासा उत्साह है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel