Tuesday, October 27, 2026
Home कोरबा आयुक्त ने किया निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का दौरा

आयुक्त ने किया निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का दौरा

(सड़क निर्माण व डामरीकरण कार्य, उद्यानों की व्यवस्थाओं एवं सौदंर्यीकरण कार्यो का किया निरीक्षण, कार्यो की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की दुरूस्तगी हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश)

कोरबा, (खटपट न्यूज)। आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने निगम के जोन कमिश्नरों व अन्य अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होने सड़क निर्माण व डामरीकरण कार्य सहित अन्य विकास कार्यो, उद्यानों की व्यवस्थाओं एवं सौदंर्यीकरण कार्यो का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की दुरूस्तगी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री शर्मा ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करते हुए स्वच्छता कार्यो के बेहतर संपादन व शहर को साफ-सुथरा रखने की दिशा में पूरी तत्परता के साथ कार्य करने अधिकारियेां को निर्देशित किया।
         आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। उन्होने कोसाबाड़ी चौक से रिसदी चौक तक किए गए सड़क डामरीकरण व सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया, कार्य की गुणवत्ता का सूक्ष्मता के साथ परीक्षण करते हुए कार्य की क्वालिटी को देखा। इसी प्रकार उन्होने दादरखुर्द से ढेलवाडीह तक किए गए सड़क व पूलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर में निर्मित की गई आंतरिक सड़क का भी अवलोकन किया एवं सड़क की क्वालिटी को देखा।
कर्मशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा- आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा भ्रमण के दौरान सी.एस.ई.बी.चौक से स्टेडियम रोड स्थित निगम की कर्मशाला पहुंचे तथा वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कर्मशाला में रखे हुए जर्जर वाहनों को वहांॅ से हटाकर उनका समुचित प्रबंधन करने, मरम्मत योग्य वाहनों की मरम्मत कराने एवं वाहनों के समुचित रखरखाव व संधारण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश         अधिकारियों को दिए। उन्होने कर्मशाला में लगाए गए सी.सी.टी.व्ही.कैमरों का निरीक्षण किया, कैमरे काम कर रहे  हैं या नहीं तथा उनकी पिक्चर क्वालिटी की स्थिति क्या है आदि का व्यवहारिक रूप से परीक्षण किया तथा उनके रखरखाव के संबंध में अधिकारियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया।
विवेकानंद उद्यान पहुंचे आयुक्त- यहॉं उल्लेखनीय है कि आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विवेकानंद उद्यान में सुधार व मरम्मत कार्य कर वहांॅ की व्यवस्थाओं को बेहतर स्वरूप दिए जा रहे हैं। भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री शर्मा ने अधिकारियों के साथ विवेकानंद उद्यान पहुंचकर वहांॅ पर किए गए जा रहे सुधार व मरम्मत कार्यो का निरीक्षण किया, उद्यान मंे स्थित मिनी टेªन के मरम्मत कार्य को फायनल टच देेते हुए इसे शीघ्र प्रारंभ करने, उसका उचित रखरखाव करने, व्हेव पूल के लिए बनाए गए महिला व पुरूषों के चेंजिंग रूम को आवश्यक मरम्मत कार्य कर दुरूस्त करने, म्यूजिक फाउण्टेन एवं लाईटिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने सहित उद्यान की अन्य व्यवस्थाओं व सुविधाओं की बेहतरी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ध्यानचंद चौक के सौदंर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण- नगर निगम कोरबा द्वारा कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर स्थित ध्यानचंद चौक के मरम्मत, सुधार व सौदंर्यीकरण संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री शर्मा ने ध्यानचंद चौक पहुंचकर किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होने चौक में खिलाड़ियों के बनाए गए स्टेच्यू में किए जा रहे रंगरोगन व पेंटिंग कार्य का अवलोकन किया। मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का रंगरोगन व पेंटिंग करने के निर्देश देते हुए आयुक्त श्री शर्मा ने चौक के सौदंर्यीकरण के संबंध में अन्य विभिन्न कार्येा हेतु अधिकारियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया।
शहर की स्वच्छता व सफाई कार्यो में कोताही न हों- भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री शर्मा ने कोसाबाड़ी क्षेत्र, निहारिका घंटाघर क्षेत्र, बुधवारी जैन चौक क्षेत्र, सी.एस.ई.बी. चौक क्षेत्र, रविशंकर नगर, कृष्णानगर, शिवाजीनगर, रविशंकर शुक्लनगर, रिसदी क्षेत्र, दादरखुर्द, टी.पी.नगर क्षेत्र आदि विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था व किए जा रहे स्वच्छता कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो मंे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए, सफाई कार्यो की संबंधित अधिकारी स्वयं नियमित मानीटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सफाई कार्यो का संपादन हों।
        भ्रमण के दौरान जोन कमिश्नर आर.के.चौबे, ए.के.शर्मा, एम.एन.सरकार, भूषण उरांव, एन.के.नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुनील वर्मा, सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्रा, पीयूष राजपूत आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel