Monday, October 26, 2026
Home कोरबा भरोसा कर लिफ्ट देना महंगा पड़ा, मोबाईल व नगदी चुरा कर भागा,...

भरोसा कर लिफ्ट देना महंगा पड़ा, मोबाईल व नगदी चुरा कर भागा, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। लिफ्ट लेने के बाद बाइक चालक के मोबाइल और नगदी की चोरी कर ली गई। सूचना के तत्काल बाद आरोपी को जंगल से पकड़ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसम्बर को शुभम प्रजापति पिता रविप्रसाद प्रजापति 24वर्ष निवासी कुंजनगर सीतामढ़ी दोपहर 12 बजे अपने मोटर सायकल में कोरबा से ऑफिस के काम से दीपका जा रहा था। सर्वमंगला पुल के पास एक व्यक्ति मिला जो लिफ्ट मांगा। उसने अपने भाई का एक्सीडेंट हो गया है, कह कर दीपका तक छोड़ने का आग्रह किया। उसके परिस्थिति को देखते हुये शुभम ने मोटर सायकल में पीछे बैठा लिया। शुभम अपने साथ पीछे बैग लटका कर रखा था जिसे पीछे बैठा व्यक्ति धीरे से बैग का चैन को खोलकर बैग में रखा सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाईल कीमती 1000 रूपये व पर्स में रखा 4000 रूपये को चोरी कर लिया। शुभम को आभास हुआ कि उसके बैग को पीछे बैठा व्यक्ति खोल रहा है तब गाड़ी रोककर उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर चोरी करने से इंकार किया उसके तुरंत बाद शुभम को धक्का देकर सामान को लेकर भाग गया। काफी दौड़ाने के बाद भी पकड़ में नहीं आने पर थाना कुसमुण्डा में शुभम द्वारा सूचना दी गई। त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम ने घटनास्थल जा कर पास के जंगल में भागे आरोपी की पता तलाश शुरू की। आरोपी वहीं झाड़ियों में छिपा बैठा था जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर नाम मनीष सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 21वर्ष निवासी कुदरीपारा बांकीमोंगरा निवासी होना बताया। उसने चोरी करना कबूल किया। उसे थाना लाकर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप.क. 578 / 2021 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर दुबे, आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल व महेन्द्र चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel