Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा जलाराम मंदिर में तीन दिवसीय स्थापना समारोह 7 दिसंबर से

जलाराम मंदिर में तीन दिवसीय स्थापना समारोह 7 दिसंबर से

0 8 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
कोरबा(खटपट न्यूज)।। संत श्री जलाराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर श्री गुजराती समाज व संत श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 3 दिवसीय स्थापना महोत्सव 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। 7 दिसंबर मंगलवार को सुबह मुख्य यजमान जोड़ी की देहशुद्धि के बाद स्थापना पूजन एवं मंदिर आह्वानित, स्थापित देवताओं का पूजन, शाम 5 बजे मंदिर की दैनिक आरती, शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

8 दिसंबर बुधवार को स्थापना दिवस (पाटोत्सव) पर सुबह 7 बजे स्थापित देवताओं का पूजन अभिषेक किया जाएगा। सुबह 9 बजे जलाराम बापा की मूर्ति का नगर भ्रमण के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गोपाल भाई-रवि भाई पटेल के निवास स्थल टैगोर उद्यान के पास टीपी नगर कोरबा से निकलकर जलाराम मंदिर तक पहुंचेगी। 8 दिसंबर को शाम 5 बजे मंदिर की दैनिक आरती व रात्रि 8.30 बजे से मोरबी गुजरात के प्रेमल दफ्तरी एंड पार्टी का गुजराती लोक संगीत कार्यक्रम (डायरो)होगा। 9 दिसंबर की सुबह पूजन-हवन, पूर्णाहूति, आरती के पश्चात दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद भंडारा आयोजित है। शाम 5 बजे दैनिक आरती के पश्चात शाम 6.30 बजे से रास-गरबा की रमझट का आयोजन होगा। सभी अनुष्ठान नागपुर के पंडित कपिल जटाशंकर दवे व आचार्य वृंद के द्वारा संपन्न कराए जाएंंगे। श्री गुजराती समाज व संत श्री जलाराम सेवा समिति ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने आग्रह किया है।

Advertisement Carousel