
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तुमान का आश्रित मोहल्ला मैंनगढी में रहने वाली छात्रा शिक्षा के लिए संघर्ष की मिसाल बनी हुई है। अभाव भी उसके कदम स्कूल की दूरी तय करने के लिए थाम नहीं सके हैं। कक्षा आठवीं की छात्रा जयंती एक्का पिता फत्तेराम मैनगढी से 7 किलोमीटर पैदल चलकर तुमान बस स्टैंड पहुंचती है। यहां से बस के साधन से सिंधिया कन्या आश्रम जाती है। सिंधिया कन्या आश्रम में जगह नहीं मिलने के कारण जयंती अकेले 7 किलोमीटर की दूरी रोजाना तय कर रही है।
बताए अनुसार कन्या आश्रम सिंघिया में जगह नहीं मिलने के कारण छात्रा के लिए हर दिन आने-जाने में 14 किलोमीटर का फासला तय करना पड़ता है। स्थानीय लोगों सहित छात्रा के परिजन चाहते हैं कि उच्च अधिकारी तत्काल कार्यवाही करते हुए छात्रा को कन्या आश्रम में स्थान दिलाएं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















