0 हम सबको आप पर गर्व है भुपेश भैया-चंद्राकर
रायपुर(खटपट न्यूज़)। कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज महात्मा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि समता दिवस के अवसर पर पुणे में सवेरे 10 बजे ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

पुणे के महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि’ में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद् द्वारा आयोजित समारोह में परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को फुले पगड़ी,मानद शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
चंद्राकर ने कहा है कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वहारा वर्ग उत्थान के लिए किए कार्यो की गूंज छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत व पुरी दुनिया मे है। आज के सम्मान हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों का मान बढ़ा हैं ! कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर के साथ राजेंद्र चंद्राकर, विश्वजीत बेहरा,जावेद चौहान,गोपी पाटकर लीलाकांत पटेल,विककी वैष्णव,अरविंदर छाबड़ा,देवेश साहू अनेको कांग्रेसनेताओ ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को कोटिशः बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)














