
कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 4 में पुरानी बस्ती जायसवाल गली के निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी रहे स्व. नरेन्द्र जायसवाल (बिल्लू) के 6 दिसंबर को वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर पुण्यार्थ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन परिजनों द्वारा कराया जा रहा है। 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक यह आयोजन कोतवाली के निकट होगा। कथा व्यासपीठ से भागवताचार्य नागेन्द्र जी महाराज के द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा। 28 नवंबर को प्रात: 11 बजे श्री सप्तदेव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होगी एवं कोतवाली पहुंच कर संपन्न होगी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा होगी। 5 दिसंबर को हवन, आहूति, सहस्त्रधारा एवं भंडारा के साथ भागवत कथा को विश्राम दिया जाएगा। आयोजक जायसवाल परिवार ने नगरजनों से भागवत कथा में सपरिवार शामिल होकर श्रवण लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















